कृतिका कामरा और गौरव कपूर की आज शादी है। जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के तमाम सितारे पहुंचे, लेकिन यहां लाइमलाइट युवराज सिंह की नन्ही बिटिया ऑरा ने चुरा ली। जिसका घाघरा- चोली में अंदाज इतना क्यूट लगा कि नजरें उससे इधर- उधर गई ही नहीं। यही नहीं पूर्व क्रिकेटर के बेटे का स्टाइल भी बहन की तरह गजब का लगा।
कभी मां हेजल का हाथ पकड़े नन्ही बिटिया का देसी अंदाज दिल जीत गया, तो जब गोदी में आकर वह पैपराजी के सामने स्माइल देकर पोज देने लगीं, तब मासूमियत पर सबकी नजरें ठहर गईं। यही वजह है कि बड़े- बड़े सितारों के बीच बस युवराज की बिटिया के चर्चे हो रहे हैं। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं। (फोटो साभार: योगेन शाह)